पोषक तत्वों की है मौजूदगी
गर्मी के दिनों में बोरे बासी शरीर को ठंडा रखता है। पाचन शक्ति बढ़ाता है। त्वचा की कोमलता और वजन संतुलित करने में भी यह रामबाण है। इसमें सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। बोरे बासी का मतलब होता है रात के पके चावल को ठंडा होने के बाद पानी में भिगोकर खाना और रात में बचे चावल को भिगोकर रखना। सुबह खाने पर इसे बासी कहा जाता है। इसमें स्वादानुसार नमक मिलाया जाता है। फिर सब्जी, प्याज, अचार, पापड़, बिजौरी इत्यादि के साथ खाया जाता है। कई बार लोग केवल नमक और प्याज से बासी खाते हैं।












