भिलाई। स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में विश्व रेडक्रस दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विषय “बी ह्यूमन काइंड” पर निबंध रंगोली, पेन्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में अपनी सहभागिता दी। रंगोली प्रतियागिता में रेडक्रास से संबधित थीम पर विद्यार्थियों के समूहों ने रंगोली, पेन्टिंग एवं निबंध के माध्यम से अपने विचारों को व्यक्त किया।












