भिलाई। हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल ने अपनी एक सामाजिक पहल के तहत ओपीडी रेटों में भारी कटौती कर दी है। इसके तहत अधिकांश विशेषज्ञों की ओपीडी अब केवल 150 रुपए होगी। एक विशेष वर्ग के लिए अस्पताल ने आईपीडी को भी सीजीएचएस दरों पर करने की घोषणा की है। पत्रकारों को संबोधित करते हुए हॉस्पिटल के निदेशक मनोज अग्रवाल ने इसकी घोषणा की।












