भिलाई। आईसीएआई-सीआईआरसी की भिलाई शाखा की सिकासा टीम ने 9 से 11 जून तक सीए विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय जीएसटी वर्कशॉप का आयोजन किया। कार्यशाला के पहले दिन छात्रों को जीएसटी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पहले दिन सीए भावेश मित्तल, दूसरे दिन सीए रिया सचदेव तथा तीसरे दिन सीए दीपक जैन ने विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी। सिकासा द्वारा आगे भी इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।












