बेमेतरा। बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण बनाने बेमेतरा विकासखण्ड के शिक्षकों के लिए हिंदी, अंग्रेजी एवं गणित विषय से संबंधित तीन दिवसीय टीएलएम (शिक्षण सहायक सामग्री) का आयोन किया गया। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा यह कार्यशाला बेमेतरा के टीएलसी (शिक्षक अधिगम केंद्र) में आयोजित की गई। अधिगम सामग्री के निर्माण के साथ-साथ इन शिक्षण सहायक सामग्री के कक्षा शिक्षण में उपयोग पर विस्तृत चर्चा की गई।












