राजनांदगांव। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में कानफ्लुएंस महाविद्यालय के आइ.क्यू.एसी. एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में योग दिवस का आयोजन किया गया। संयुक्त राष्ट्र ने 21जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया है, यह भारतीय संस्कृति का हिस्सा रहा है। महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. रचना पांडे के निर्देशन में योग दिवस का आयोजन किया गया जिसमें योग प्रशिक्षक डॉ. खिलेश्वरी साहू (सहायक प्राध्यापक एवं आर्ट ऑफ लिविंग ने विशेष रूप से आसन एवं योग क्रिया संचालित किए।












