दुर्ग। शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ‘‘जीवन में योग का महत्व’’ विषय पर ऑनलाईन व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ डीसी अग्रवाल थे। इस अवसर पर प्राचार्य एवं अपर संचालक दुर्ग डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने कहा कि योग हर उम्र के लोगों के लिए आवश्यक है। आज की युवा पीढ़ी को बहुत सी समस्याओं से लड़ने के लिये मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने की आवश्यकता है। इसके लिये योग बहुत ही आसान और सरल माध्यम है।












