भिलाई। छत्तीसगढ़ की वेदिका खुशी रवना का चयन इजिप्ट के कायरो में आयोजित सीनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता 15 से 23 जुलाई के बीच संपन्न होगी। इसका आयोजन इजीप्ट फेंसिंग फेडेरेशन द्वारा इंटरनेशनल फेंसिंग फेडरेशन के तत्वावधान में किया जा रहा है। इसमें भारतीय पुरुष एवं महिला फेंसिंग टीमें भाग लेंगी।












