रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के तहत राज्य में 76 नए अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने के लिए स्वीकृ ति मिल गई है। इन स्कूलों में इसी सत्र से अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू होगी। इसके लिए एक जुलाई से दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। 76 नए स्कूल खुलने से 45 हजार 600 सीटों पर दाखिला कराया जा सकेगा। अभी 171 आत्मानंद स्कूलों में 1.35 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। नए स्कूलों के खुलने से 1 लाख 80 हजार के पार चली जाएगी।












