भिलाई। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा बी.काॅम. बी.सी.ए., बी.बी.ए, बी.ए.एवं एम.एस.सी (कम्प्यूटर विज्ञान), एम.एस.सी. (माइक्रोबायोलाॅजी), एम.ए. (अंग्रेजी), एम.एड. की प्रावीण्य सूची घोषित की गयी। उक्त सूची में श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट स्थान बनाया। उक्त सफलता के लिए श्री गंगाजली शिक्षण समिति के चेयरमेन आई.पी. मिश्रा एवं अध्यक्ष जया मिश्रा तथा महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एवं अतिरिक्त निदेशक डाॅ. जे. दुर्गा प्रसाद राव, उप प्राचार्य डाॅ. अर्चना झा ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की है।












