भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल को ब्रिटिश काउंसिल ने प्रतिष्ठित आई.डी.एस पुरस्कार से नवाजा है। अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य एवं आयामों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर विद्यालय को उक्त पुरस्कार प्राप्त हुआ। ब्रिटिश काउंसिल एवं आई.डी.एस. कार्य प्रभारी दीप्ति सिंह के नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय ने अंतर्राष्ट्रीय पाठयक्रम एवं अंतर्राष्ट्रीय आयामों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर इस गौरव को प्राप्त किया है।












