भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी कैंपस में परांम्बा माँ भगवती राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी एवं महाकालेश्वर कामेश्वरी की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में गंगाजली शिक्षण समिति के चेयरमैन श्री. आई पी. मिश्रा एवं रुद्रांश मिश्रा के द्वारा पूजा पाठ एवं यज्ञ किया गया एंव मां त्रिपुरसुंदरी राजराजेश्वरी माता का आशिर्वाद एवं प्रसाद ग्रहण किया गया।












