भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालयए एवं धोटे बंधु महाविद्यालय गोंदिया के परस्पर एमओयू के तहत एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत जून माह में विश्व एथनिक डे के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत का वीडियो के माध्यम से 20 जून को आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य में विभिन्न मंदिरों, नदियों, लोक कलाकारों, सांस्कृतिक धरोहरों, की चर्चा की।












