भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष के छात्र समर्थ देशमुख को 37 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी दुर्ग द्वारा एनसीसी के सर्वश्रेष्ट कैडेट के अवार्ड से सम्मानित किया गया। कमानडिंग ऑफिसर द्वारा समर्थ को चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। बेस्ट कैडेट हेतु समर्थ देशमुख का चयन एनसीसी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता, अनुसाशन एवं नियमितता के आधार पर किया गया।












