भिलाई। महाविद्यालय के आईक्यूएससी एवं एनएसएस इकाई द्वारा आजादी के अमृतमहोत्सव के अंतर्गत विश्व योग दिवस के अवसर पर योग के विषय में जागरूकता उत्पन्न करने एवं करोना के बचाव के लिये प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के उद्वेश्य से इक्कीस दिवसीय घर. एवं कार्यस्थल पर योग मुहिम का चलाया गया जिसमें विद्यार्थियों व प्राध्यापकों ने घर एवं महाविद्यालय परिसर में योग किया व अपने अनुभवों व तस्वीरों को साझा किया विशेषतः सूर्य नमस्कार प्रति दिवस विद्यार्थियों ने किया।












