दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ आरपी अग्रवाल के नेतृत्व तथा विभिन्न महाविद्यालयों के कार्यक्रम अधिकारियों के मार्गदर्शन में लगभग 200 से भी अधिक छात्र-छात्राओं ने योग का प्रशिक्षण प्राप्त किया। कुलपति डॉ अरुणा पल्टा ने स्वयं योग का प्रशिक्षण प्रदान किया।












