दुर्ग। महाविद्यालयों में सत्र 2022-23 में प्रवेश हेतु उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रवेष मार्गदर्षिका सिद्धांत जारी कर दिये गये हैं। स्नातक स्तर पर प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध अधिकृत पोर्टल पर विद्यार्थी को ऑनलाईन रूप से आवेदन पत्र सम्पूर्ण दस्तावेज के साथ जमा करना होगा। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में भी 16 जून से ऑनलाईन प्रवेश आवेदन जमा करना आरंभ होगा।












