दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (छात्रा इकाई) एवम यूथ रेडक्रॉस के द्वारा 20 जुलाई को नशा मुक्ति पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप् में अजय कल्याणी, निदेशक कल्याणी ग्रुप एवम विशेष अतिथि के रूप में चिरंजीवी राव उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर एन सिंह ने की।












