भिलाई। संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल भिलाई की कक्षा आठवीं की छात्रा नंदिका अग्रवाल लॉन टेनिस में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित हुई है 17 वर्ष से कम आयु वर्ग की जिला स्तरीय एवं संभाग स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर नंदिका का चयन राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता हेतु हुआ है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता हेतु खिलाड़ियों का चयन सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा।












