भिलाई। आपकी बचत भले ही आड़े वक्त में आपके काम आए पर निवेश आपको कमा कर भी दे सकता है। बचत के एक हिस्से को यदि काम पर लगा दिया जाए तो न केवल वह आपकी भविष्य की कमाई का जरिया बन सकता है। ऐसे में आपका निवेश ही आपके लिए कमाएगा, आपको इसके लिए अलग से कोई काम नहीं करना पड़ेगा। उक्त बातें आज सीए वीके जैन ने एमजे कालेज द्वारा आयोजित वेबीनार में दी।












