दुर्ग। पृथ्वी पर जीवन के लिए वृक्ष और हरियाली अपरिहार्य हैं। लोभी इंसान ने प्रकृति को इतना नुकसान पहुंचाया है कि अब बच्चों का भविष्य असुरक्षित हो गया है। मौसम चक्र बदल रहा है, कहीं अतिवृष्टि हो रही है तो कहीं अनावृष्टि के हालात हैं। प्रकृति के साथ हुई इस छेड़छाड़ की भरपाई की जिम्मेदारी अब बच्चों ने स्वयं उठा ली है। बोरसी के आनंद विहार कालोनी में सोमवार को बच्चों की अगुवाई में पौधरोपण किया गया।












