राजनांदगांव। कॉन्फ्लूएंस कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने वन महोत्सव की शुरुआत महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर की। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों में पौधारोपण प्रतियोगिता का आयोजन किया गयाl सभी ने अपने-अपने घरों में, आसपास, सार्वजनिक स्थल, भवनों में, सड़कों पर, पौधारोपण एवं उसका संरक्षण तथा संवर्धन करने का संकल्प लिए जिसकी शुरुआत डायरेक्टर संजय अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में कालेज परिसर से की गई।












