भिलाई। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज एमजे कालेज की रासेयो इकाई ने तीन मोहल्लों की पदयात्रा की एवं शिवाजी नगर स्थित दाऊबाड़ा तालाब की सफाई की। इस तालाब के दो किनारों पर भारी मात्रा में पालीथीन और प्लास्टिक की थैलियां तैरती मिलीं जिन्हें साफ करने के लिए दोबारा पूरी तैयारी के साथ आने का फैसला किया। टीम में विद्यार्थियों के साथ ही बड़ी संख्या में टीचर्स भी शामिल हुए।












