भिलाई। एमजे कालेज में लोकगीत पर एक राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रख्यात भजन गायिका अर्पिता पंडित गीते ने अपने सुमधुर भजनों से इस कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में राज्य के अलग अलग जिलों से आए प्रतिभागियों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यार्थियों को राज्य की लोकसंस्कृति से अवगत कराना था।












