भिलाई। एमजे कॉलेज ऑफ नर्सिंग की व्याख्याता सुश्री मोनिका ने गुरूग्राम स्थित एसजीटी यूनिवर्सिटी में आयोजित सिमुलेशन बेस्ड लर्निंग प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लिया तथा सक्रिय भूमिका निभाई। इंडियन नर्सिंग काउंसिल द्वारा प्रायोजित इस छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विषय विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण दिया। महाविद्यालय की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर एवं प्राचार्य डैनियल तमिलसेलवन ने मोनिका को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि इसका लाभ स्टूडेंट्स को मिलेगा।












