राजनांदगांव। कानफ्लुएंस कॉलेज ऑफ़ हायर एजुकेशन और राजीव गांधी राष्ट्रीय संस्था बौद्धिक संपदा प्रबंधन के संयुक्त तत्वाधान में बौद्धिक संपदा अधिकार, पेटेंट एवं डिजाइन फीलिंग पर एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन दिनांक 22 जुलाई को किया गया। इसका उद्देश्य अधिकारों और उसके महत्व को युवाओं की महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए उन तक पहुंचाना था। एग्जामिनर ऑफ पेटेंट्स एंड डिजाइन हिमांशु चंद्राकर कार्यशाला के प्रमुख वक्ता थे।












