राजनांदगांव। कानफ्लूएंस कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन राजनांदगांव में नेशनल पेरेंट्स डे पर महाविद्यालय में पालकों के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन एवं उनके विचारों की प्रस्तुति का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी प्रो. विजय मानिकपुरी ने बताया कि राष्ट्रीय पेरेंट्स डे 8 मई 1973 से मनाने की शुरुआत हुई, लेकिन 1994 से जुलाई माह के चौथे रविवार को मनाया जाता हैl माता-पिता न केवल बच्चों के सबसे बड़े सहयोगी होते हैं, बल्कि वे उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार करते हैं।












