दुर्ग। शासकीय डाॅ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा मोनिका ने राष्ट्रीय सायकल पोलो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उक्त प्रतियोगिता भारतीय सायकल पोलो फेडरेशन द्वारा कोयम्बटूर तमिलनाडु में 21 जुलाई से 24 जुलाई 2022 तक आयोजित की गयी थी। मोनिका ने इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।












