भिलाई। रेत में खेलते-खेलते एक मजदूर की छह माह की बच्ची कुछ निगल गई। बच्ची लगातार उलटी कर रही थी और रोए जा रही थी। घटना धमधा क्षेत्र की है। बच्ची के माता-पिता उसे लेकर हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल पहुंचे। एक्सरे करने पर उसकी आहार नली में एक वस्तु अटकी दिखाई दी। बड़ी सावधानी के साथ उसे निकाला गया। यह एक सीप थी जिसे बच्ची ने रेत के साथ मुंह में डाल लिया था।












