भिलाई। जगद्गुरू शंकराचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन के शिक्षा विभाग में 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशिक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महाविद्यालय के सी.ओ.ओ. डॉ. दीपक शर्मा ने कहा कि विश्व की बढ़ती आबादी बेहद चिंताजनक है और एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम सभी की यह जिम्मेदारी है की लोगो को इसके प्रति जागरूक करें।












