भिलाई। संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल भिलाई की कक्षा छठवीं की छात्रा काशवी जैनटेबलटेनिस में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित हुई है 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की राज्यस्तरीयटेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर काशवी जैन का चयन राज्य स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता हेतु हुआ है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीयटेबलटेनिस प्रतियोगिता हेतु खिलाड़ियों का चयन सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा।












