रायपुर। प्रदेश की महिलाएं ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में पुरुषों से आगे पर हैं। जहां तक ट्रैफिक रूल्स को मानने की बात है तो अकेले रायपुर में ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन कर महिला चालक प्रतिमाह 10 लाख रुपए से अधिक का फाइन चुका रही हैं। इस तरह एक साल में महिलाएं करीब 1.20 करोड़ रुपए ट्रैफिक रूल तोड़ने के लिए चुका रही हैं। वैसे इस मामले में पुरुष अब भी उनसे आगे हैं। पुरुष हर माह ट्रैफिक नियम तोड़ने पर करीब 40 से 50 लाख रुपए तक फाइन चुका रहे हैं। ट्रैफिक उल्लंघन के कुल मामलों में 55 से 67 लाख रुपए फाइन वसूली प्रतिमाह की जा रही है।












