भिलाई। वरिष्ठ कार्डियो थोरासिक सर्जन डॉ रंजन सेनगुप्ता एवं वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ सी सुधाकर हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल से जुड़ गए हैं। डॉ रंजन सेनगुप्ता ने मेडिकल सुपरिन्टेंडेंट के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। इनके आने से हाइटेक की टीम और मजबूत हुई है। कार्डियोलॉजी विभाग में वरिष्ठ इंटरवेंशन कार्डियोलॉजिस्ट डॉ आकाश बख्शी को अब डॉ रंजन सेनगुप्ता का साथ मिल गया है।












