दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय का उच्चशिक्षा आयुक्त शारदा वर्मा ने निरीक्षण किया । उन्होंने महाविद्यालय के नवनिर्मित बायोरिसोर्स सेन्टर का उद्घाटन भी किया। आयुक्त ने महाविद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह राज्य का एकमात्र महाविद्यालय है, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रतिबध्दता झलकती है। उन्होंने यह भी आष्वासन दिया कि आने वाले समय में एनआईआरएफ की आवश्यकता को देखते हुए महाविद्यालय के सेटअप में परिवर्तन किया जा सकता है।












