खपरी (दुर्ग)। देव संस्कृति कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी में अंतिम वर्ष के छात्रों की विदाई पूर्व वर्ष के छात्रों द्वारा दी गई। इस कार्यक्रम में बीएड चतुर्थ सेमेस्टर, बीकॉम फाइनल का बैच एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया। पूर्व वर्ष के छात्रों में बीएड तृतीय सेमेस्टर एवं बीकॉम भाग दो के छात्रों की उपस्थिति रही।












