कोल्लम। केरल के कोल्लम में स्थित मार थॉमा कॉलेज में 17 जुलाई को नीट की परीक्षाओं का आयोजन हुआ। परीक्षा हाल में प्रवेश करने के लिए सभी को मेटल डिटेक्टर से गुजरना पड़ा। मेटल डिटेक्टर इतना संवेदनशील था कि उसने ब्रा के मेटल हुक पर बीप करना शुरू कर दिया। फिर क्या था, जिम्मेदारों ने छात्राओं को ब्रा उतारकर आने का आदेश दे दिया। तीन साल से इस परीक्षा की तैयारी कर रही छात्राएं मरती क्या न करतीं। वे एक एक कर बाथरूम गईं और ब्रा उतारकर लौट आईं। तब कहीं जाकर उन्हें प्रवेश दिया गया।












