Career Guidance Girls College

Career guidance in sports

दुर्ग। शासकीय डाॅ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में क्रीड़ा विभाग द्वारा कॅरियर गाईडेंस कार्यक्रम का आयोजन खिलाड़ी छात्राओं के लिये नये सत्र के आरंभ में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रीड़ा समिति की संयोजिका डाॅ. सुचित्रा खोब्रागड़े ने की। उन्होनें कहा कि क्रीड़ा के क्षेत्र में बहुत अधिक संभावनाये हैं छात्रायें मेहनत करके अपना कॅरियर बना सकती हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुशील चन्द्र तिवारी ने कहा कि अन्य विषयों की तरह खिलाड़ी छात्राओं के लिये कॅरियर गाईडेंस प्रोग्राम का आयोजन होना चाहिए ताकि खिलाड़ियों को समस्त जानकारी प्राप्त हो सके।

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *