बेमेतरा। गौठानों को स्वावलंबी बनाने एवं आजीविका गतिविधियों को और अधिक तेजी प्रदान करने के लिए गुरूवार को जिले में गौठान दिवस का आयोजन किया गया। जिला स्तर से लेकर विकासखण्ड स्तर के नोडल अधिकारियों ने विभिन्न गौठानों में पहॅंुचकर वहां उपलब्ध संसाधनों की स्थिति और स्व-सहायता समूह की महिला की आय मूलक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। साथ-साथ पशुधन के लिए चारे और पानी की व्यवस्था, गोबर खरीदी एवं बिक्री, शेड निर्माण, फेन्सिंग आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की।












