भिलाई। मिस छत्तीसगढ़ 2022 का ख़िताब भिलाई की सुहानी मित्रा के नाम दर्ज हो गया। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से 200 से ज्यादा प्रतिभागियों ने मिस्टर एंड मिस छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसमें 30 प्रतिभागियों का चयन फाइनल राउंड के लिए किया गया। मिस कैटेगरी में भिलाई शांति नगर की सुहानी मित्रा ने छत्तीसगढ़ दो हजार बाईस का खिताब अपने नाम किया। मात्र अठारह वर्ष की आयु में ही सुहानी मित्रा ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से या उपाधि हासिल की है।












