भिलाई। खगोलभौतिकी की दुनिया बेहद रोमांचक और दिलचस्प है। एक तरफ सर्वग्रासी ब्लैक होल हैं तो दूसरी तरफ लाखों किलीमीटर दूर का रहस्यमय संसार। हमारे पूर्वजों ने भी इस दिशा में काफी काम किया और अनेक रहस्यों पर से पर्दा उठाया। विख्यात खगोलभौतिक शास्त्री जयंत विष्णु नरलीकर के जन्मदिवस के अवसर पर एमजे कालेज के प्राचार्य डॉ अनिल कुमार चौबे ने उक्त बातें कहीं। वे विज्ञान संकाय द्वारा आयोजित ‘साइंस टॉक’ को मुख्य वक्ता की आसंदी से संबोधित कर रहे थे।












