दुर्ग। शासकीय डाॅ. वा. वा. पाटणकर कन्यास्नातकोत्तर महाविद्यालय में यूथ रेडक्राॅस के तत्वाधान में बढ़ती जनसंख्या नियंत्रण जागरूकतामें युवाओं की भूमिका पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डाॅ. सुशील चन्द्र तिवारी ने अपने संदेश में कहा कि बढ़ती जनसंख्या का दुष्परिणाम जैसे गरीबी, कुपोषण, अशिक्षा, बेरोजगारी, आदि देश के विकास में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। अतः ये आवश्यक हो गया है कि युवा इस समस्या के निवारण में अपनी भूमिका निभायें एवं जनसंख्या नियंत्रण जागरूकता की दिशा में सक्रिय पहल करे।












