दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालयए दुर्ग की ज्ञानेश्वरी यादव ने भारोत्तोलन में जूनियर वर्ल्ड चेंम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीता। इस प्रतियोगिता में मीरा बाई चानू ने स्वर्ण जीता है। ज्ञानेश्वरी ने आज कुलपतिए डॉण् अरूणा पल्टा से भेंट कर अंतर्राष्ट्रीय पदकों को प्रदर्शित किया। कुलपति तथा कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप ने ज्ञानेश्वरी को बधाई देते हुए कहा कि यह अन्य खिलाड़ी छात्र.छात्राओं के लिए प्रेरणा का काम करेगा।












