भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के प्रेरणा शिक्षक संघ महापौर नीरज पाल को एक ज्ञापन सौंपकर शहर में घूम रहे आवारा मवेशियों के लिए स्थायी व्यवस्था करने की अपील की है। नगर निगम के एमआईसी मेम्बर लोकेश चंद्राकर, लक्ष्मीपति राजू एवं सभापति गिरवर एवं सुमीत पवार की उपस्थिति में महापौर को यह ज्ञापन सौंपा गया।












