भिलाई। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के एनसीसी के कैडेटों के द्वारा सेक्टर 7 महाराणा प्रताप भवन के पास महाराणा प्रताप की मूर्ति की साफ सफाई करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियों को स्वच्छ नमन करने की शुरुआत की। इस दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किया गया। इससे विद्यार्थी अपनी विरासत से जुड़ेंगे।












