दुर्ग। साइंस कॉलेज दुर्ग की एनएसएस इकाई द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत महाविद्यालय से घर घर तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई। महविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर एन सिंह ने इस अवसर पर एनएसएस छात्र छात्राओं को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने घर घर तिरंगा झंडा यात्रा के लिए रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।












