दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय का निर्माणाधीन भवन सौर ऊर्जा से जगमग होगा। विश्वविद्यालय के अधिकारियों की एक टीम ने गत दिनों निर्माणाधीन भवन का अवलोकन-निरीक्षण किया। निरीक्षण दल ने मौके पर उपस्थित ठेकेदार एवं अन्य कर्मचारियों से भवन निर्माण में हो रहे विलम्ब के संबंध में चर्चा की। अधिकारियों ने भूतल, प्रथम एवं द्वितीय तल के प्रत्येक कक्ष में जाकर चल रहे निर्माण कार्य, दरवाजों की फिटिंग तथा विद्युतीकरण का अवलोकन किया।












