भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, भिलाई के आरएसआर-रुंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आरएसआर-आरसीईटी) में अध्ययन कर रहे कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों की एक टीम “एच2ओ सेवर” ने “नेशनल स्कूल वाटर मॉनिटरिंग सिस्टम’ श्रेणी के तहत स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन के ग्रैंड फिनाले के लिए स्थान हासिल किया है। यशवंत, तरनजीत, प्रांजल, नीलेश, दिव्य और वैभव ने इस अद्भुत उपलब्धि को हासिल करने के लिए एक साथ सहयोग किया।












