दुर्ग। विषयों को लेकर विद्यार्थियों की रुचि में व्यापक परिवर्तन देखा जा रहा है। स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन आवेदन अपने पोर्टल पर मंगवाए गए हैं। अब तक 69550 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं जिसमें से लगभग 43 फीसदी आवेदन कला विषयों में प्रवेश के लिए हैं। पहले मिले रुझानों के अनुसार बीएससी गणित और बीएससी बायो टॉप पर थे जबकि कला दूसरे स्थान पर था।












