जांजगीर। पेट दर्द, डायबिटीज व हायपरटेंशन का लंबे समय से इलाज करा रहे एक व्यक्ति के पैंक्रियाज से एक 10 सेमी x 7सेमी x 6 सेमी का ट्यूमर निकाला गया है। ट्यूमर का पता तब चला जब लंबे इलाज से भी राहत नहीं मिलने पर उसे हायर सेंटर रिफर किया गया। वहां सीटी स्कैन करने पर पता चला कि मरीज के पैन्क्रियाज के टेल एरिया में एक बड़ा ट्यूमर है। यह ट्यूमर स्प्लीन से सटा हुआ था। इसे नियोप्लास्टिक ट्यूमर कहा जाता है।












