दुर्ग। आनंद विहार कालोनी में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। कालोनी के बड़े बच्चों ने इस अवसर पर देशभक्ति गीतों की एकल एवं सामूहिक प्रस्तुतियां दीं। क्षेत्र की एल्डर मैन एवं वरिष्ठ समाजसेवी रत्ना नारमदेव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में ट्रिपल एम के संस्थापक ज्ञान चतुर्वेदी, सेन्ट्रल सीमेन स्टेशन अंजोरा के वैज्ञानिक डॉ शशिभूषण साहू एवं एमजे कालेज के सहा. प्राध्यापक एवं वरिष्ठ पत्रकार दीपक रंजन दास विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।












